नात लिरिक्स

Wo Nabiyon Mein Rehmat Laqab Pane Wala (All Versions)

वो नबियों में रहमत लक़ब पाने वाला

नात ख़्वान: क़ारी वहीद ज़फ़र क़ासमीशायर: अल्ताफ़ हुसैन हालीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

वो नबियों में रहमत लक़ब पाने वालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

वो सर-चश्मा-ए-नूर-ए-फ़त्ह-ए-मुबीं हैवोही मश'अल-ए-राह-ए-'अज़्म-ओ-यक़ीं हैउसी से हमारे दिलों में उजालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

वो नबियों में रहमत लक़ब पाने वालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

उसी के ये हम पर हैं एहसान सारेक़दम मंज़िलें चूमती हैं हमारेउसी ने अँधेरों से हम को निकालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

वो नबियों में रहमत लक़ब पाने वालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

सहारा दिया उस के नक़्श-ए-क़दम नेउसी की तवज्जोह, उसी के करम नेज़माने के गिरते हुओं को सँभालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

वो नबियों में रहमत लक़ब पाने वालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

उसी की मोहब्बत है ईमान-ए-कामिलउसी से मिला हम को 'इरफ़ान-ए-मंज़िलउसी ने हमें जादा-ए-हक़ पे डालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

वो नबियों में रहमत लक़ब पाने वालाउसी से है इस्लाम का बोल-बाला

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।