नात लिरिक्स

Wah Kya Baat Ala Hazrat Ki | Main Hoon Sunni Mera Dil Hai Diwana Ala Hazrat Ka

वाह क्या बात आला हज़रत की | मैं हूँ सुन्नी मेरा दिल है दीवाना आला हज़रत का

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरी औरशायर: मुहम्मद आसिम-उल-क़ादरी रज़वीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरे आक़ा-ओ-मौला ! सरकार आ'ला हज़रत !मेरे आक़ा-ओ-मौला ! सरकार आ'ला हज़रत !

लाख जलते रहें दुश्मनान-ए-रज़ाकम न होंगे कभी मद्ह-ख़्वान-ए-रज़ाकह रहे हैं सभी 'आशिक़ान-ए-रज़ामस्लक-ए-आ'ला-हज़रत सलामत रहे

वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !

मैं हूँ सुन्नी, मेरा दिल है दीवाना आ'ला हज़रत कामेरा मर्कज़ बना है आस्ताना आ'ला हज़रत का

नबी के 'इश्क़ में क़ुर्बान कर दी ज़िंदगी जिस नेज़माना जानता है 'आशिक़ाना आ'ला हज़रत का

वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !

रोज़-ए-महशर अगर मुझ से पूछे ख़ुदाबोल आल-ए-रसूल तू लाया है क्या ?अर्ज़ कर दूँगा, लाया हूँ अहमद रज़ाया ख़ुदा ! ये अमानत सलामत रहे

वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !

कभी भी आप ने ग़ैरों के हक़ में कुछ नहीं लिखानबी के वास्ते था शा'इराना आ'ला हज़रत का

गिरा देते हैं गुस्ताख़-ए-नबी को इक ही हमले मेंकभी ख़ाली नहीं जाता निशाना आ'ला हज़रत का

वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !

अहल-ए-ईमान ! तू क्यूँ परेशान हैरहबरी को तेरी कंज़ुल-ईमान हैहर क़दम पर ये तेरा निगहबान हैया ख़ुदा ! ये अमानत सलामत रहे

वो जीती-जागती तस्वीर थे तक़्वा, तहारत केथा किर्दार-ए-मुक़द्दस सूफ़ियाना आ'ला हज़रत का

कोई है मुफ़्ती-ए-आ'ज़म, कोई ताजु-श्शरी'आ हैअलग है ओर घरानों से घराना आ'ला हज़रत का

वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !

ना'रा फ़ैज़-ए-रज़ा का लगाते रहोमुन्किरों के दिलों को जलाते रहोऔर कलाम-ए-रज़ा तुम सुनाते रहोफ़ैज़-ए-अहमद-रज़ा ता-क़यामत रहे

नबी के नाम का सदक़ा लुटाते हैं वो रोज़ानामगर होता नहीं है कम ख़ज़ाना आ'ला हज़रत का

रसूल-ए-पाक के गुस्ताख़ से थी दुश्मनी उन कीथा 'उश्शाक़-ए-नबी से दोस्ताना आ'ला हज़रत का

मैं नाज़ाँ हूँ कि, ए 'आसिम ! दयार-ए-आ'ला-हज़रत मेंबि-हम्दिल्लाह ! लिखा मैं ने फ़साना आ'ला हज़रत का

वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !वाह ! क्या बात आ'ला हज़रत की !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।