व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
तेरी ख़ुश्बू, मेरी चादरतेरे तेवर, मेरे ज़ेवरतेरा शेवा, मेरा मस्लकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
तेरी मिदहत, मेरी बोलीतू ख़ज़ाना, मैं हूँ झोलीतेरा साया, मेरी कायातेरा झोंका, मेरी डोलीतेरा रस्ता, मेरा हादीतेरी यादें, मेरी वादीतेरे ज़र्रे, मेरे दीपकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
मेरी मंज़िल, तेरी आहटमेरा सिदरा, तेरी चौखटतेरी गागर, मेरा सागरतेरा सेहरा, मेरा पनघटमैं अजल से तेरा प्यासान हो ख़ाली मेरा कासातेरे वारी ! तेरा बालकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
तेरे दम से दिल-ए-बीनाकभी फ़ाराँ, कभी सीनान हो क्यूँ फिर तेरी ख़ातिरमेरा मरना, मेरा जीनाये ज़मीँ भी हो फ़लक सीनज़र आए जो धनक सीतेरे दर से मेरी जाँ तकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
मैं हूँ क़तरा, तू समुंदरमेरी दुनिया तेरे अंदरसग-ए-दाता, मेरा नातान वली हूँ, न कलंदरतेरे साए में खड़े हैंमेरे जैसे तो बड़े हैंकोई तुझ सा नहीं बे-शकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
मैं अधूरा, तू मुकम्मलमैं शिकस्ता, तू मुसलसलमैं सुख़न-वर, तू पयम्बरमेरा मक्तब, तेरा एक पलतेरी जुम्बिश, मेरा ख़ामातेरा नुक़्ता, मेरा नामाकिया तू ने मुझे ज़ीरकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
मेरी सोचें हो सवालीमेरा लहजा हो बिलालीशब-ए-तीरा, करे ख़ीरामेरे दिन भी हों मिसालीतेरा मज़हर हो मेरा फ़नरहे उजला मेरा दामनन हो मुझ में कोई कालकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
व रफ़अ'ना लक ज़िक्रकव रफ़अ'ना लक ज़िक्रक
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।