नात लिरिक्स

Sunani Hai To Sunao Rasool Ki Batein

सुनानी है तो सुनाओ रसूल की बातें

शायर: वसीम बेख़ुद अत्तारी माण्डलवीउपलब्ध: हिंदी

सुनानी है तो सुनाओ रसूल की बातेंहसन, हुसैन, अली की, बतूल की बातें

अता करेंगे हमें आज बिन कहे वो हीअयाँ है उन पे हमारे वसूल की बातें

मदीन-ए-पाक में न जा सका वो ख़ुद लेकिनतसव्वुरों में गई है मलूल की बातें

यहाँ पे थाम लो आल-ए-रसूल का दामनयही है दोनों जहाँ में हुसूल की बातें

हर एक ज़र्रे पे करते हैं रश्क क़ुदसी भीअदब से कीजिए उस दर की धूल की बातें

नबी-ए-पाक के सदक़े में फिर से लौटा देवो मदरसे का तकल्लुम, सकूल की बातें

सुना के बू-ए-नबी का बयान कह, बेख़ुद !न ज़िक्र-ए-इत्र पसंद है, न फूल की बातें

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।