नात लिरिक्स

Sultan-e-Karbala Ko Hamara Salam Ho

सुल्तान-ए-कर्बला को हमारा सलाम हो

नात ख़्वान: मुहम्मद ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सुल्तान-ए-कर्बला को हमारा सलाम होजानान-ए-मुस्तफ़ा को हमारा सलाम हो

'अब्बास नामदार हैं ज़ख़्मों से चूर चूरउस पैकर-ए-रिज़ा को हमारा सलाम हो

अकबर से नौजवान भी रन में हुए शहीदहम-शक्ल-ए-मुस्तफ़ा को हमारा सलाम हो

भाई, भतीजे, भानजे सब हो गए निसारहर ला'ल-ए-बे-बहा को हमारा सलाम हो

असग़र की नन्हीं जान पे लाखों दुरूद होंमज़्लूम-ओ-बे-ख़ता को हमारा सलाम हो

हो कर शहीद क़ौम की कश्ती तिरा गएउम्मत के नाख़ुदा को हमारा सलाम हो

नासिर विला-ए-शाह में कहता है बार बारमेहमान-ए-कर्बला को हमारा सलाम हो

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।