नात लिरिक्स

Sohbat Allah Walon Ki

सोहबत अल्लाह वालों की

नात ख़्वान: मुफ़्ती सईद अरशद अल-हुसैनीशायर: मुफ़्ती सईद अरशद अल-हुसैनीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

ज़ुल्म-ओ-सितम हो, दर्द हो, ग़म हो या कोई हो रंज-ओ-अलमतार-ए-त'अल्लुक़ रब से जोड़ो, कर देगा वो नज़र-ए-करमतार से तार मिला जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

ज़िक्र-ए-हक़ की, फ़िक्र-ए-हक़ की सच्ची लगन मिल जाती हैक़ल्ब को अल्लाह अल्लाह अल्लाह अल्लाह की धुन मिल जाती हैमा'सियत छुड़वा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

अल्लाह वालों की सोहबत में जो इंसान आ जाते हैंरुत्बे आ'ला, बाला, बर-तर अल्लाह से पा जाते हैंबिगड़े हाल बना जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

वज्द में डूबा रहता है दिल, आँसू बहते रहते हैंरब के प्यार में, प्यार के तार में रब रब कहते रहते हैंसच्चा 'इश्क़ दिला जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

हक़ के सफ़ीर हैं ये, बद्र-ए-मुनीर हैं येरौशन-दिमाग़ हैं ये, रौशन-ज़मीर हैं येइन की वफ़ाएँ प्यारी, इन की अदाएँ प्यारीइन की सदाएँ प्यारी, इन की दु'आएँ प्यारी

हैं ख़ुश-नसीब लोग वो, जिन को नसीब होसोहबत अल्लाह वालों की, सोहबत अल्लाह वालों की

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

ज़िंदगी क्या है ? ज़िंदगी का मतलब सच सच समझ आ जाता हैतब जब कोई ज़ानू-ए-तलम्मुज़, अरशद ! आन टिकाता हैज़िंदगी बंदगी बना जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

अपना रंग दिखा जाती है सोहबत अल्लाह वालों कीअल्लाह से मिलवा जाती है सोहबत अल्लाह वालों की

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।