नात लिरिक्स

Dil Nasheen Dilruba Hai Muhammad Ka Naam

दिल-नशीं दिलरुबा है मुहम्मद का नाम

नात ख़्वान: मुफ़्ती सईद अरशद अल-हुसैनीशायर: मुफ़्ती सईद अरशद अल-हुसैनीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दिल-नशीं दिलरुबा है मुहम्मद का नामकिस-क़दर पुर-ज़िया है मुहम्मद का नाम

लब हैं जब मिलते उल्फ़त से इक दूजे कोतब ही होता अदा है मुहम्मद का नाम

ग़म के मारों, सियाह-कारों, बीमारों कीधड़कनों में बसा है मुहम्मद का नाम

बंदगी-ए-ख़ुदा की तरफ़ खेंचतीइक मुबारक सदा है मुहम्मद का नाम

कलमा क़ुरआन में, अपनी आज़ान मेंरब ने कैसे जड़ा है मुहम्मद का नाम

ला-इलाहा इलल्लाहु मुहम्मदुर्रसूलुल्लाहकलमा में सज रहा है मुहम्मद का नाम

बा'द रब्ब-ए-अहद हश्र-मैदान मेंइक शफ़ी'अ आसरा है मुहम्मद का नाम

जो हमें रब हमारे से मिलवा गयावो निशाँ, वो पता है मुहम्मद का नाम

कुल नबियों में रब्ब ने चुना आप कोनामों में फिर चुना है मुहम्मद का नाम

झोंका ठंडी हवा का मुझे छू गयामैं ने जब भी लिखा है मुहम्मद का नाम

नाम-लेवा है, अरशद ! सहाबा का तूये सिले में मिला है मुहम्मद का नाम

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।