नात लिरिक्स

Sajao Sare Baam-o-Dar Mere Sarkar Aaye Hain

सजाओ सारे बाम-ओ-दर मेरे सरकार आए हैं

नात ख़्वान: सिब्तैन हैदरशायर: अली मुहम्मद अलवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मुबारक हो ! मुबारक हो ! मेरे सरकार आए हैंमुबारक हो ! मुबारक हो ! मेरे सरकार आए हैं

आमिना का लाल आया, आमिना का लालआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

सजाओ सारे बाम-ओ-दर, मेरे सरकार आए हैंचरागाँ आज हो घर-घर, मेरे सरकार आए हैं

सजाओ सारे बाम-ओ-दर, मेरे सरकार आए हैं

जहाँ में आ गया हक़ और बातिल पर ज़वाल आयाख़ुदाई मुंतज़िर थी जिस की आख़िर वो कमाल आयापढ़ो सलवात सब मिल कर, मेरे सरकार आए हैं

सजाओ सारे बाम-ओ-दर, मेरे सरकार आए हैं

सरकार की आमद ! मरहबा !दिलदार की आमद ! मरहबा !आक़ा की आमद ! मरहबा !दाता की आमद ! मरहबा !

आ गए सरकार मेरे आ गए सरकारआ गए सरकार मेरे आ गए सरकार

वो रब है लाइक़-ए-सज्दा कि जिस ने आप को भेजाख़ुशा-क़िस्मत कि जिस हस्ती ने बरसों आप को पालासलाम उन पर के जिन के घर मेरे सरकार आए हैं

सजाओ सारे बाम-ओ-दर, मेरे सरकार आए हैं

बलग़ल-'उला बि-कमालिहीकशफ़-द्दुजा बि-जमालिहीहसुनत जमी'उ ख़िसालिहीसल्लू 'अलैहि व आलिही

सना क्या हो बयाँ उन की, कि जो ज़हरा के बाबा हैंबड़ाई कौन जाने उन की जो हैदर के मौला हैंरसूलों में हैं जो बर-तर, मेरे सरकार आए हैं

सजाओ सारे बाम-ओ-दर, मेरे सरकार आए हैं

आमिना का लाल आया, आमिना का लालआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

पलट जाओ फ़रिश्तो ! क्या हिसाब इस वक़्त तुर्बत मेंवो देखो बख़्त नौकर का ज़रा इस हाल-ए-ग़ुर्बत मेंमेरी तुर्बत में ख़ुद चल कर मेरे सरकार आए हैं

सजाओ सारे बाम-ओ-दर, मेरे सरकार आए हैं

आमिना का लाल आया, आमिना का लालआमिना का लाल आया, आमिना का लाल

मुबारक हो ! मुबारक हो ! मेरे सरकार आए हैंमुबारक हो ! मुबारक हो ! मेरे सरकार आए हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।