नात लिरिक्स

Safar Hamara Bhi Sarkar Ho Madine Ka

सफ़र हमारा भी सरकार हो मदीने का

नात ख़्वान: मेहमूद अत्तारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सफ़र हमारा भी सरकार हो मदीने काये इल्तिजा है कि दीदार हो मदीने का

ये आरज़ू है मदीने की अब ज़ियारत होहुज़ूर ! सारे ग़ुलामों पे ये 'इनायत होमदीना देखेंगे हम भी मदीना देखेंगेख़ुदा-रा, आक़ा ! ग़ुलामों पे ऐसी रहमत होनज़र के सामने गुलज़ार हो मदीने का

सफ़र हमारा भी सरकार हो मदीने काये इल्तिजा है कि दीदार हो मदीने का

तुम्हारे रौज़े पे जिस वक़्त हाज़री होगीयक़ीन है कि बहुत प्यारी वो घड़ी होगीज़बाँ पे विर्द रहेगा दुरूद का उस दमनिगाह गुंबद-ए-ख़ज़रा को चूमती होगीया सय्यिदि ! हमें दीदार हो मदीने का

सफ़र हमारा भी सरकार हो मदीने काये इल्तिजा है कि दीदार हो मदीने का

जो रंग-ओ-नूर से रौशन मदीना सारा हैख़ुदा ने, आक़ा ! तुम्हारे लिए सँवारा हैहम इस लिए तो मदीने को याद करते हैंसुना है हम ने मदीना बहुत ही प्यारा हैबुलावा अब मेरे सरकार हो मदीने का

सफ़र हमारा भी सरकार हो मदीने काये इल्तिजा है कि दीदार हो मदीने का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।