नात लिरिक्स

Ramzan Mubarak Hai Bada Pyara Mahina

रमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीना

शायर: वसीम अंसारीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

रमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीनाहम सब को सिखाता है ये जीने का क़रीना

रमज़ान के महीने की घड़ियाँ हैं क़ीमतीरक्खेंगे बड़े मान से रोज़े भी हम सभीहै शुक्र-ए-ख़ुदा फिर से है पाया ये महीनारमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीना

रमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीनाहम सब को सिखाता है ये जीने का करीना

रमज़ान मरहबा ! रमज़ान मरहबा !रमज़ान मरहबा ! रमज़ान मरहबा !

लाया है सभी ने'मतें, ख़ुश सारे मुसलमानरमज़ान की बरकत से ताज़ा हुए ईमानसब मुस्कुरा रहे हैं, ख़ुशी का ये महीनारमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीना

रमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीनाहम सब को सिखाता है ये जीने का करीना

रमज़ान मरहबा ! रमज़ान मरहबा !रमज़ान मरहबा ! रमज़ान मरहबा !

पुर-नूर नज़ारे हैं, ये रहमत ख़ुदा की हैऐ मोमिनो ! रमज़ान तो ने'मत ख़ुदा की हैहम को मिला नसीब से बख़्शिश का महीनारमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीना

रमज़ान मुबारक है बड़ा प्यारा महीनाहम सब को सिखाता है ये जीने का करीना

रमज़ान मरहबा ! रमज़ान मरहबा !रमज़ान मरहबा ! रमज़ान मरहबा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।