नात लिरिक्स

Patta Patta Boota Boota Zikr-e-Khuda Mein Khoya

पत्ता पत्ता बूटा बूटा ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

पत्ता पत्ता, बूटा बूटा ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोयाडाली डाली, ग़ुंचा ग़ुंचा ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

पर्बत पर्बत, धरती धरती, अम्बर अम्बर वासिफ़सहरा सहरा, दरिया दरिया ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

क़रिया क़रिया, वादी वादी, गुलशन गुलशन ज़ाकिरक़तरा क़तरा, ज़र्रा ज़र्रा ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

क़ुमरी क़ुमरी, तूती तूती, बुलबुल बुलबुल हामिदचिड़िया मैना हर परवाना ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

रिम-झिम रिम-झिम गिरती बारिश गीत उसी के गाएचलता दरिया, बहता झरना ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

सुंदर सुंदर दिल के अंदर नाम उजागर उस केमेरी जाँ का गोशा गोशा ज़िक्र-ए-ख़ुदा में खोया

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।