नात लिरिक्स

Mere Aangan Mein Aao Peeran-e-Peer

मेरे आँगन में आओ पीरान-ए-पीर

नात ख़्वान: ज़ोहैब अशरफ़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

क़ादिरा सरवरा रहनुमा दस्त-गीरग़ौस-ए-आ'ज़म इमाम-ए-मुबीं बे-नज़ीर

चूँ मुहम्मद दरमियान-ए-अंबियाग़ौस-ए-आ'ज़म दरमियान-ए-औलिया

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !मेरी बिगड़ी बनाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

आप हसनी-हुसैनी सरकार हैंरंग सब पे चढ़ाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

आप महबूब-ए-रब के महबूब होसब की बिगड़ी बनाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

मेरी आँखें तरसती हैं दीदार कोआज जल्वा दिखाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

इल्तिजा है कि आएँ बग़दाद मेंसब की हसरत मिटाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

मेरी कश्ती भँवर के सागर में हैपार इस को लगाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

हमें मुश्किल-कुशा का सदक़ा मिलेमुश्किलों से बचाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

है करामत गए कितने लोगों के घरमेरे घर में भी आओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

डूबी कश्ती को पल में पार कियाडूबतों को बचाओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

इल्तिजा है फ़हीम-ए-ख़तावार कीकभी सपनों में आओ, पीरान-ए-पीर !

मेरे आँगन में आओ, पीरान-ए-पीर !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।