नात लिरिक्स

Allahu Baaqi Min Kulli Faani | Allah Hu Allah Hu Bande Har Dam Allah Hu

अल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानी | अल्लाह हू अल्लाह हू बंदे हर दम अल्लाह हू

नात ख़्वान: ज़ोहैब अशरफ़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

अल्लाह हू ! अल्लाह हू ! बंदे हर दम अल्लाह हू !अल्लाह हू ! अल्लाह हू ! बंदे हर दम अल्लाह हू !

अल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानीअल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानी

न कुछ तेरा, न कुछ मेरा, ओ ग़ाफ़िल इंसान !सब कुछ जाने, जान बूझ के बने है क्यूँ अनजानदारा और सिकंदर जैसे शहंशा 'आली-शानलाखों मन मिट्टी में सो गए बड़े बड़े सुलतानतेरी क्या औक़ात है बंदे, कुछ भी नहीं है तू

अल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानीअल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानी

तेरा मेरा जीवन जैसे चलते फिरते साएजूँ-जूँ बढ़ती जाए 'उमरिया, जीवन घटता जाएमौत खड़ी है सर पे तेरे, जाने कब आ जाएएक साँस का पंछी है तू, कौन तुझे समझाएरह जाएगा पिंजरा ख़ाली, उड़ जाएगी रूह

अल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानीअल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानी

तन्हा क़ब्र में होगा, तेरा कोई न होगा मीरअल्लाह ही अल्लाह बोल सलामत जीवन बाज़ी जीतढलता सूरज रोज़ सुनाए तुझे फ़ना के गीतनींद से आँखें खोल तमन्ना कैसी है ये प्रीतअल्लाह तेरा जाग रहा है और सोता है तू

अल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानीअल्लाहु बाक़ी मिन कुल्लि फ़ानी

अल्लाह हू ! अल्लाह हू ! बंदे हर दम अल्लाह हू !अल्लाह हू ! अल्लाह हू ! बंदे हर दम अल्लाह हू !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।