नात लिरिक्स

Mera Maula Maula Hussain Hai

मेरा मौला मौला हुसैन है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

जो हुआ नवासा-ए-मुस्तफ़ावो 'अली का बेटा हुसैन हैजो यज़ीदियत को फ़ना करेचले कर्बला वो हुसैन हैबीबी फ़ातिमा का वो लाडलामेरा बादशाह वो हुसैन है

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

क्या सुनाऊँ वाक़ि'आ कर्बलाहाए ! तीर-नेज़ा कहाँ लगाजिसे चूमते रहे मुस्तफ़ावो हुसैनी सर था कटा हुआसारा घर का घर भी लुटा दियावो जो कर गया वो हुसैन है

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

यही बोले हज़रत-ए-हुर्र शहाया हुसैन ! आप का शुक्रियाकि यज़ीदियों से निकाल करजो हुसैनियों में बिठा दियामुझे मंज़िलों का पता दियामेरा रहनुमा वो हुसैन है

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

वो भी बंदा कितना 'अजीब हैजो कहे यज़ीद भी ठीक हैया हुसैनी बन या यज़ीदी बनऐसे जूट में क्यूँ शरीक हैक्यूँ दो कश्तियों का सवार हैजो है हक़-नुमा वो हुसैन है

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

जो दर-ए-हुसैन पे आ गयासारी मन्नतों को वो पा गयाये घराना आल-ए-नबी का हैजो सख़ावतों को सिखा गयाजो फ़क़ीर को करे बादशाहऐसा बादशाह वो हुसैन है

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

ये वज़ीफ़ा है मेरी नौकरीमैं पढ़ूँगा नाद-ए-'अली-'अलीमैं पियूँगा जाम-ए-क़लंदरीमैं लगाऊँ ना'रा-ए-हैदरीदो, उजागर ! 'इश्क़ में ये सदामुझे मिल गया वो हुसैन है

मेरा मौला मौला हुसैन हैमेरा मौला मौला हुसैन है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।