मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमानराजा मेरा ख़्वाजा है इस देश का सुल्तान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
दिल्ली में निज़ामुद्दीन, मुंबई में 'अली हाजीकलियर में मेरा साबिर, है जिन की बड़ी हस्तीऔर शहर-ए-बरेली में रहते हैं रज़ा ख़ान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
ये लाल-क़िला' देखो, ये ताज महल देखोमीनारों की ऊँचाई है मिस्ल-ए-जबल देखोजाओगे जहाँ, पाओगे बस मेरी ही पहचान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
छोड़ा था न छोड़ूँगा, बातिल ! ये वतन मैं तोबाँधे हुए फिरता हूँ माथे से क़फ़न मैं तोमैं शान हूँ भारत की, भारत है मेरी जान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
कुछ भी हो मगर आगे बढ़ना नहीं छोड़ूँगाभारत के लुटेरों से लड़ना नहीं छोड़ूँगाइस मुल्क की उल्फ़त में हो जाऊँगा क़ुर्बान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
क्यूँ डर के जियूँ ! रखूँ क्यूँ बंद मैं मुँह अपनाजंगों में बहाया है मैं ने भी लहू अपनाइस देश की मिट्टी पे मेरा भी है एहसान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
उस मुल्क के गुन गाओ, जिस मुल्क में रहते होगुलफ़ाम रज़ा ! हक़ है लोगों से जो कहते होभूला था न भूलूँगा आक़ा का ये फ़रमान
मैं भारत का मुसलमान, मैं भारत का मुसलमान
केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।