नात लिरिक्स

Bhejo Na Mujhe Wapas Tum Shah-e-Ata Ho Kar | Mar Jaunga Ro Ro Kar Main Tum Se Juda Ho Kar

भेजो न मुझे वापस तुम शाह-ए-अता हो कर | मर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

नात ख़्वान: गुलफ़ाम रज़ा हस्सानीशायर: गुलफ़ाम रज़ा हस्सानीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

भेजो न मुझे वापस तुम शाह-ए-'अता हो करमर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

लगता था न दिल मेरा तस्बीह-ओ-'इबादत मेंक़ैदी था, मेरे मौला ! मैं क़फ़्स-ए-ज़लालत मेंउड़ आया तेरे दर पर पिंजरे से रिहा हो करमर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

माना है ज़माने की शाही से इसे बेहतरबन जाऊँ अगर तेरे नौकर का जो मैं नौकरकर लूँगा बसर अपनी टुकड़ों पे रज़ा हो करमर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

है चाँद को क्या ! उस की औक़ात दिखा भी दोसरकार मेरे ! पर्दा चेहरे से हटा भी दोअब और न तड़पाओ तुम नूर-ए-ख़ुदा हो करमर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

खोले न अगर अब भी क़िस्मत की मेरे तालेहालात पे हँस हँस के बोलेंगे जहाँ वालेमारा हुआ फिरता है दाता का गदा हो करमर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

तरकीब तो प्यारी है, गुलफ़ाम ! ये जीने कीख़्वाहिश है कि पाकीज़ा सहरा-ए-मदीना कीमिट्टी में मैं मिल जाऊँ, ऐ काश ! फ़ना हो करमर जाऊँगा रो रो कर मैं तुम से जुदा हो कर

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।