नात लिरिक्स

Logon Ko To Duniya Mein Lakhon Hi Sahare Hain | Hum Ko Yahi Kafi Hai Sarkar Hamare Hain

लोगों को तो दुनिया में लाखों ही सहारे हैं | हम को यही काफ़ी है सरकार हमारे हैं

नात ख़्वान: आज़म क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

लोगों को तो दुनिया में लाखों ही सहारे हैंहम को यही काफ़ी है, सरकार हमारे हैं

रख लेना भरम मेरा, महशर में, मेरे आक़ा !कुछ भी हैं, मेरे आक़ा ! नौकर तो तुम्हारे हैं

क़ुर्बान तेरी शान पर, हसनैन के नाना !सदक़ा तेरे ना'लैन का मेरे भी गुज़ारे हैं

पंजतन के घराने का जब से मैं हुआ नौकरउस वक़्त से फिर अपने वारे ही नियारे हैं

उन पर हैं 'अयाँ 'ऐब मेरे, बस एक तसल्ली हैसरकार हमारे हैं बस सरकार हमारे हैं

रहते हैं सदा नूर की मानिंद मेरे दिल मेंवो दिन जो, ज़िया ! मैं ने तयबा में गुज़ारे हैं

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।