नात लिरिक्स

Jhuki Hui Ye Jabeen Hai Huzoor Dekhen Na | Hamara Koi Nahin Hai Huzoor Dekhen Na

झुकी हुई ये जबीं है हुज़ूर देखें ना | हमारा कोई नहीं है हुज़ूर देखें ना

नात ख़्वान: ज़ोहैब अशरफ़ीशायर: दानिश एजाज़उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या रसूलल्लाहि उंज़ुर हालनाया हबीबल्लाहि इस्म'अ क़ालनाइन्ननी फ़ी बहरिहम्मि-म्मुग़रक़ुनखुज़्यदी सह्हिल लना अश्कालना

झुकी हुई ये जबीं है, हुज़ूर ! देखें नाहमारा क़ल्ब-ए-हज़ीं है, हुज़ूर ! देखें ना

किसी का कोई तो होता है इतने लोगों मेंहमारा कोई नहीं है, हुज़ूर ! देखें ना

हमारी आँखों में ख़ुशियों का रक़्स होता थाअब इन में दर्द मकीं है, हुज़ूर ! देखें ना

दिल-ए-हज़ीं का फ़क़त आप की नज़र के सिवाकोई 'इलाज नहीं है, हुज़ूर ! देखें ना

हुज़ूर ! कोई नहीं आप के सिवा मेराहुज़ूर ! कोई नहीं है, हुज़ूर ! देखें ना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।