नात लिरिक्स

Hum Pe Allah Ki Ye Ata Hai Eid Ka Hum Ko Tohfa Mila Hai

हम पे अल्लाह की ये अता है ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

नात ख़्वान: उमेर मुनीर क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

'ईद मुबारक ! 'ईद मुबारक ! 'ईद मुबारक ! 'ईद मुबारक !

मीठी 'ईद है आई, ख़ुशियाँ है लाई'ईद है आई, ख़ुशियाँ है लाई

हम पे अल्लाह की ये 'अता है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला हैहर मुसलमाँ यही कह रहा है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

रंजिशें सारी दिल से निकालो, आज रूठे हुओं को मना लोयही ता'लीम-ए-ख़ैर-उल-वरा है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

हम पे अल्लाह की ये 'अता है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

हाथ रख के यतीमों के सर पर अपने सीने से उन को लगानादोस्तो ! सुन्नत-ए-मुस्तफ़ा है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

हम पे अल्लाह की ये 'अता है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

तुम को जो अपनी ख़ातिर पसंद हो, दूसरों के लिए वो ही लेनाये मेरे मुस्तफ़ा की अदा है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

हम पे अल्लाह की ये 'अता है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

बाँटने से कभी कम न होंगी ने'मतें जान लें किब्रिया कीबाँट लें आज ये ही सख़ा है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

हम पे अल्लाह की ये 'अता है, 'ईद का हम को तोहफ़ा मिला है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।