नात लिरिक्स

Bole Nabi Ye Dekh Kar Kitna Haseen Mera Hussain

बोले नबी ये देख कर कितना हसीं मेरा हुसैन

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

दिल से है प्यारा हुसैन, मेरा सहारा हुसैनदिल से है प्यारा हुसैन, मेरा सहारा हुसैन

बोले नबी ये देख कर, कितना हसीं मेरा हुसैनज़हरा का ये लख़्त-ए-जिगर, कितना हसीं मेरा हुसैन

सज्दे में थे प्यारे नबी, तस्बीह फिर बढ़ती गईबैठा जो आ के पुश्त पर कितना हसीं मेरा हुसैन

शा'बान में ज़हरा के घर, आया विलायत का क़मरक़ुदसी खड़े दहलीज़ पर, कितना हसीं मेरा हुसैन

क्या ख़ूब है इन का चमन, भाई हुए मौला हसनहैदर का है नूर-ए-नज़र कितना हसीं मेरा हुसैन

बहता रहा रन में लहू, सज्दे में रब से गुफ़्तुगूतुझ पे किया क़ुर्बान घर, कितना हसीं मेरा हुसैन

इस बंदा-ए-नाचीज़ को, तुम ने उजागर कर दियालिक्खा वफ़ा में डूब कर, कितना हसीं मेरा हुसैन

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।