नात लिरिक्स

Aye Saba Sarkar Ki Baatein Suna

ऐ सबा सरकार की बातें सुना

नात ख़्वान: अफ़ज़ल नोशाहीशायर: मौलाना अब्दुल सत्तार नियाज़ीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ऐ सबा ! सरकार की बातें सुनासय्यिद-ए-अबरार की बातें सुना

मैं दुरूदों के हूँ नग़्मे छेड़तातू मुझे सरकार की बातें सुना

फिर महक उट्ठे मेरे ज़ख़्मों के फूलनूर की, गुलज़ार की बातें सुना

सब्ज़ गुंबद और सुनहरी जालियाँमसदर-ए-अनवार की बातें सुना

जिस से हासिल हो सुकून-ए-दिल मुझेहाँ ज़रा उस यार की बातें सुना

हम न जाने कब मदीने जाएँगेतू मेरे मन-ठार की बातें सुना

मैं पढ़ूँ विज्दान में सल्ले-'अलाप्यार से तू प्यार की बातें सुना

हम को दोज़ख़ से न, ऐ वा'इज़ ! डरारहमत-ए-ग़फ़्फ़ार की बातें सुना

जिस का सदक़ा माँगते हैं दो जहाँउस सख़ी दरबार की बातें सुना

जिस ने बाँटे 'उम्र-भर उम्मत के ग़ममूनिस-ओ-ग़म-ख़्वार की बातें सुना

शायद आ जाएँ कभी वो ख़्वाब मेंवस्ल की, दीदार की बातें सुना

है, नियाज़ी ! दम में जब तक दम तेरेअहमद-ए-मुख़्तार की बातें सुना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।