नात लिरिक्स

Aye Khuda Hajj Par Bula Le | Hajion Mein Naam Likh De

ऐ ख़ुदा हज पर बुला ले | हाजिओं में नाम लिख दे

नात ख़्वान: हाफ़िज़ ताहिर क़ादरीशायर: अल्लामा निसार अली उजागरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मौला ! मौला ! मौला ! मौला ! मेरे मौला !

हर साल तलब फ़रमा मुझ कोहर साल वो शहर दिखा मुझ कोहर साल करूँ मैं तवाफ़-ए-हरमअल्लाह ! करम, अल्लाह ! करम

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख देका'बे का जल्वा दिखा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

लब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्म लब्बैक

आँसू आँसू कर रहे हैं हाज़िरी की इल्तिजाअपने घर पर तू बुला ले, हाजिओं में नाम लिख दे

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख दे

मुझ को पहुँचा दे, ख़ुदा ! फिर से मताफ़-ए-पाक मेंऔर मुझे ज़मज़म पीला दे, हाजिओं में नाम लिख दे

का'बे की रौनक़, का'बे का मंज़र, अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबरदेखूँ तो देखे जाऊँ बराबर, अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर

तेरे हरम की क्या बात, मौला ! तेरे करम की क्या बात, मौला !ता-'उम्र कर दे जाना मुक़द्दर, अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर

हर रुकावट दूर कर दे, दे वसाइल, या ख़ुदा !ख़ाना-ए-का'बा दिखा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख देका'बे का जल्वा दिखा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

लब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्म लब्बैक

अहल-ए-ख़ाना साथ हों और हाज़िरी मक़बूल होहर बरस यूँ हज करा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

हम्द-ए-ख़ुदा से तर हैं ज़बानें, कानों में रस घोलती अज़ानेंबस इक सदा आ रही बराबर, अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर

माँगी हैं मैं ने जितनी दु'आएँ, मंज़ूर होंगी, मक़बूल होंगीमीज़ाब-ए-रहमत है मेरे सर पर, अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर

दे वुक़ूफ़-ए-'अरफ़ा और तौफ़-ए-ज़ियारह का शरफ़मुझ को भी हाजी बना दे, हाजिओं में नाम लिख दे

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख दे

संग-ए-अस्वद, बाब-ए-का'बा और हतीम-ए-पाक सेमुल्तज़म से तू मिला दे, हाजिओं में नाम लिख दे

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख देका'बे का जल्वा दिखा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

लब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्म लब्बैक

नग़्मा-ए-लब्बैक की पुर-सोज़ लय होंटों पे होख़ुश्क होंटों को सदा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख दे

ख़्वाहिशों के देस में आए उजागर बार बारफिर मदीने की हवा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

ऐ ख़ुदा ! हज पर बुला ले, हाजिओं में नाम लिख देका'बे का जल्वा दिखा दे, हाजिओं में नाम लिख दे

लब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्मलब्बैक अल्लाहुम्म लब्बैक

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।