उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ye zindagi KHayal hai aur ham-KHayal tu

ये ज़िंदगी ख़याल है और हम-ख़याल तू

یہ زندگی خیال ہے اور ہم خیال تو

शायर: Gaurav Trivedi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ये ज़िंदगी ख़याल है और हम-ख़याल तू
अपना ले मुझ को यूँ न मिरी जाँ निकाल तू

ब्रेक-अप का ग़म तो था ही मुझे अब ये ग़म भी है
ब्रेक-अप के बा'द लगने लगी है वबाल तू

जो भी कहूँगा झूट कहूँगा मैं होश में
पीने के बा'द पूछ मिरा हाल-चाल तू

क्यों दिल में चुभ रहा है मिरा प्यार है अगर
तू प्यार है तो पैर का काँटा निकाल तू

इक तो है प्यार वो भी मुझे वो भी तुझ से है
मैं भी कमाल प्यार भी उस पर कमाल तू