उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aapko ye bhale aasan safar lagta hai

आप को ये भले आसान सफ़र लगता है

آپ کو یہ بھلے آسان سفر لگتا ہے

शायर: Gaurav Trivedi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आप को ये भले आसान सफ़र लगता है
शे'र कहने में मगर ख़ून-ए-जिगर लगता है

चाहते थे जिसे भर लेंगे कभी बाँहों में
इतना नाज़ुक है वो छूने में भी डर लगता है

इतनी यादें हैं फ़ज़ाओं में तिरी क्या बोलें
लखनऊ आज भी तेरा ही नगर लगता है

जिस किसी से भी मिलूँ अब वो लगे है तुम सा
तुम न मानोगे मिरे यार मगर लगता है

तुम से बिछड़े थे कभी तब से पहर ये हम को
आज तक तुम से बिछड़ने का पहर लगता है