उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aur phir humne bhi apne dil ka sauda kar liya

और फिर हम ने भी अपने दिल का सौदा कर लिया

اور پھر ہم نے بھی اپنے دل کا سودا کر لیا

शायर: Gaurav Trivedi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

और फिर हम ने भी अपने दिल का सौदा कर लिया
बा'द तेरे हम ने अपना दिल खिलौना कर लिया

उफ़ ये तेरे हाथ पीले उफ़ सिंदूरी माँग ये
इक ज़रा नाराज़गी में तू ने ये क्या कर लिया

था नहीं सूरज मगर इतना अंधेरा भी न था
हम ने ख़ुद बत्ती बुझाई ख़ुद अंधेरा कर लिया

कोई चारा ही नहीं था पास मेरे इस लिए
तेरी जैसी ‘आदतें कीं ख़ुद को तुझ सा कर लिया

अब कहाँ मुझ सा मिलेगा तुम को दुनिया में कोई
मुझ से धोका कर के तुम ने ख़ुद से धोका कर लिया