उर्दू शायरी · ग़ज़ल

wadi wadi gane wala aaega

वादी वादी गाने वाला आएगा

وادی وادی گانے والا آئے گا

शायर: M Kothiyavi Rahi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

वादी वादी गाने वाला आएगा
फिर कब वो मुफ़्लिस-शहज़ादा आएगा

क्यों मैं कहूँ तू मेरा दोस्त भी लगता है
सब के लबों पर कल ये क़िस्सा आएगा

बंजर धरती तारों से मत पानी माँग
फिर कोई बादल आवारा आएगा

ख़्वाबों में भी हम को ये उम्मीद न थी
आँख खुले पर ध्यान न तेरा आएगा

आईना आईना इतराने वाला
मेरे आगे बिखरा बिखरा आएगा