उर्दू शायरी · ग़ज़ल

rang badla yar ne wo pyar ki baaten gain

रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं

رنگ بدلا یار نے وہ پیار کی باتیں گئیں

शायर: Hafeez Jalandhari5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं
वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं

पी तो लेता हूँ मगर पीने की वो बातें गईं
वो जवानी वो सियह-मस्ती वो बरसातें गईं

अल्लाह अल्लाह कह के बस इक आह करना रह गया
वो नमाज़ें वो दुआएँ वो मुनाजातें गईं

हज़रत-ए-दिल अब नई उल्फ़त समझ कर सोच कर
अगली बातों पर न भूलें आप वो बातें गईं

राह-ओ-रस्म-ए-दोस्ती क़ाएम तो है लेकिन 'हफ़ीज़'
इब्तिदा-ए-शौक़ की लम्बी मुलाक़ातें गईं