उर्दू शायरी · ग़ज़ल

pyar mohabbat qasmen wade sab jhuTe afsane hain

प्यार मोहब्बत क़स्में वा'दे सब झूटे अफ़्साने हैं

پیار محبت قسمیں وعدے سب جھوٹے افسانے ہیں

शायर: Tahira Jabeen Tara4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

प्यार मोहब्बत क़स्में वा'दे सब झूटे अफ़्साने हैं
सच्ची बातें लिख कर हम को अपने यार गँवाने हैं

इस अंधेर-नगर में हम को प्यार की है उम्मीद अभी
हम को देखो दुनिया वालो हम कैसे दीवाने हैं

हर साथी के दिल में हम ने झाँक के अक्सर देखा है
मिलते हैं सब अपने बन कर लेकिन सब बेगाने हैं

यूँ तो इस दुनिया में तारा चाहत के सामान भी हैं
लेकिन हम को याद में उस की खो कर दिन ये बिताने हैं