उर्दू शायरी · ग़ज़ल

pyar kar paun main ab aisa nahin ho paunga

प्यार कर पाऊँ मैं अब ऐसा नहीं हो पाऊँगा

پیار کر پاؤں میں اب ایسا نہیں ہو پاؤں گا

शायर: Gaurav Trivedi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

प्यार कर पाऊँ मैं अब ऐसा नहीं हो पाऊँगा
चाहता तो हूँ मगर तेरा नहीं हो पाऊँगा

मुझ सा दुनिया में तलाशे फिर रही हो तो सुनो
अब मैं ख़ुद भी चाहूँ तो वैसा नहीं हो पाऊँगा

कूज़ा-गर मुझ को बनाते वक़्त इतना ध्यान रख
मैं बिना महबूब के पूरा नहीं हो पाऊँगा

बा'द माँ के भी मैं प्यारा तो हूँ लाखों का मगर
अब किसी की आँख का तारा नहीं हो पाऊँगा