उर्दू शायरी · ग़ज़ल

nakaami-e-ishq ya kaamyabi

नाकामी-ए-इश्क़ या कामयाबी

ناکامیٔ عشق یا کامیابی

शायर: Hafeez Jalandhari6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

नाकामी-ए-इश्क़ या कामयाबी
दोनों का हासिल ख़ाना-ख़राबी

आँखें सियह-मस्त चेहरा किताबी
बादा शबाना जाम आफ़्ताबी

दुनिया-ओ-दीं से बेगाना हो जा
दीवाना हो जा बन जा शराबी

उन का बहाना बर्जस्ता-गोई
मेरा तबस्सुम हाज़िर-जवाबी

दीं-दार कर के काफ़िर बना दे
ये पर्दा-दारी ये बे-हिजाबी

हैं तख़्त-ए-दिल पर सरकार वर्ना
तख़्ता उलट दें हम इंक़िलाबी