उर्दू शायरी · ग़ज़ल

murdon ki zindagi ke liye kya dua karen

मुर्दों की ज़िंदगी के लिए क्या दुआ करें

مردوں کی زندگی کے لیے کیا دعا کریں

शायर: Om Prakash Meghwanshi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मुर्दों की ज़िंदगी के लिए क्या दुआ करें
इस पस्त आगही के लिए क्या दुआ करें

अज़-ख़ुद हमें नहीं है मयस्सर नज़र सदा
ऐसे में हम किसी के लिए क्या दुआ करें

बे-रब्त बद-हवास कमर से अलग थलग
हम ऐसी चाँदनी के लिए क्या दुआ करें

मिलने थे जो भी दर्द मसर्रत सो मिल गए
अब वक़्त-ए-आख़िरी के लिए क्या दुआ करें

गोया ज़मीन का न फ़लक का हुआ 'अज़ीज़'
बोलो कि इस ख़ुदी के लिए क्या दुआ करें