उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mujh yaad aa raha hai koi aansuon mein Dhal ke

मुझ याद आ रहा है कोई आँसुओं में ढल के

مجھ یاد آ رہا ہے کوئی آنسوؤں میں ڈھل کے

शायर: Qaleel Jhansvi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मुझ याद आ रहा है कोई आँसुओं में ढल के
कोई आ गया यहाँ भी मिरे साथ साथ चल के

इक पल क़रार आता दो दिन की ज़िंदगी में
बेचैनियाँ ही मिलतीं सूरत बदल बदल के

हम मुफ़लिसों की झोली ख़ाली है दिल भरे हैं
समझा के राहज़न को हम आए बच निकल के

कुछ तो 'क़लील' तुम भी अपना ख़याल रखना
मक़्तल में ढल गए हैं कुछ शहर आज-कल के