उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mohabbat se guzar jaana hamara

मोहब्बत से गुज़र जाना हमारा

محبت سے گزر جانا ہمارا

शायर: Tahir Azeem7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मोहब्बत से गुज़र जाना हमारा
न था आसान मर जाना हमारा

वहाँ जब मुंतज़िर कोई नहीं है
नहीं बनता उधर जाना हमारा

ज़रा तुम वक़्त की रफ़्तार देखो
कहाँ मुमकिन ठहर जाना हमारा

तुम्हारे रास्ते में आ गए हैं
बहुत मुश्किल है घर जाना हमारा

कहानी का तो रुख़ ही मोड़ देगा
किसी किरदार पर जाना हमारा

हमारी जान ख़तरे में रहेगी
ज़रूरी है मुकर जाना हमारा

'अज़ीम' अपनी तलब में जी रहे हैं
सिमटना है बिखर जाना हमारा