उर्दू शायरी · ग़ज़ल

miTTi se miTTi ka rishta sadiyon ka

मिट्टी से मिट्टी का रिश्ता सदियों का

مٹی سے مٹی کا رشتہ صدیوں کا

शायर: Chiraguddin Charagh5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मिट्टी से मिट्टी का रिश्ता सदियों का
जैसे रिश्ता आग हवा का सदियों का

रस्ता तेरा देख रही है बूढ़ी आँख
आँख में पानी आ कर ठहरा सदियों का

लम्हा-लम्हा सदियों की ता'मीर हुई
पल-दो-पल में रिश्ता टूटा सदियों का

टख़नों टख़नों पानी घर में आ पहुँचा
गिर्या-गिर्या क़तरा-क़तरा सदियों का

याद रखेंगे मंज़र मंज़र हम भी 'चराग़'
लम्हों से यूँ हाथ मिलाना सदियों का