उर्दू शायरी · ग़ज़ल

log jannat mein ja rahe honge

लोग जन्नत में जा रहे होंगे

لوگ جنت میں جا رہے ہوں گے

शायर: Naeem Raza Bhatti5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

लोग जन्नत में जा रहे होंगे
और हम सटपटा रहे होंगे

तुम बग़ावत की बात करते हो
हम तो रस्में निभा रहे होंगे

बे-ज़बानी-ओ-ना-रसाई में
हम ख़ुदा को बुला रहे होंगे

वो कहीं गीत गा रही होगी
हम कहीं तिलमिला रहे होंगे

हुस्न मशहूर हो रहा होगा
लोग बातें बना रहे होंगे