उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jo us ka khel tha ya dil lagi thi

जो उस का खेल था या दिल लगी थी

جو اس کا کھیل تھا یا دل لگی تھی

शायर: Sabiha Khan7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जो उस का खेल था या दिल लगी थी
वही मेरे लिए दिल की लगी थी

मिला था जब तलक न साथ तेरा
अधूरी किस क़दर ये ज़िंदगी थी

समुंदर की तरह दिल था ये बे-कल
अजब हलचल मिरे अंदर रही थी

मनाज़िर हो गए थे गुम या शायद
मिरी ही आँख बे-मंज़र रही थी

बना है अजनबी लगता नहीं है
कभी मुझ से कोई वाबस्तगी थी

अंधेरा हो गया जाने से उस के
उसी के दम से हर सू रौशनी थी

'सबीहा; उस की बातों में था जादू
सहर में इस की दीवानी हुई थी