उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jab ek gul-ezar ki sohbat mein aa gaya

जब एक गुल-एज़ार की सोहबत में आ गया

جب ایک گلعذار کی صحبت میں آ گیا

शायर: R P Shokh5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जब एक गुल-एज़ार की सोहबत में आ गया
आरिज़ का रंग मेरी तबीअत में आ गया

अपनी रज़ा से जिस ने मरासिम बढ़ाए थे
अर्ज़-ए-तलब पे वो भी नज़ाकत में आ गया

जी के ज़रर को कौन उठाता है आज-कल
इस दिल को दाद दे कि मोहब्बत में आ गया

फिरता हूँ दहर में लिए ये दोस्ती का हाथ
लगता है मैं भी कू-ए-मलामत में आ गया

बे-दिल से एक कर के वफ़ा यूँ लगा मुझे
ये हाथ इक मशीन की ख़िदमत में आ गया