उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jaan kar us pe dil-o-jaan hain haare humne

जान कर उस पे दिल-ओ-जान हैं हारे हम ने

جان کر اس پہ دل و جان ہیں ہارے ہم نے

शायर: Yawar Ali6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जान कर उस पे दिल-ओ-जान हैं हारे हम ने
'इश्क़ में कर लिए हैं ख़ुद ही ख़सारे हम ने

हम को मा'लूम है एहसास-ए-जुदाई क्या है
लोग खोए हैं कई जान से प्यारे हम ने

दिल के बीमारों को समझाना पड़ा है महँगा
और भड़का दिए हैं बुझते शरारे हम ने

साहिब-ए-तख़्त यूँ ही हम न हुए हैं लोगो
बारहा जंग के मैदान हैं हारे हम ने

सो गए भूक की शिद्दत से शिकम थामे हम
वक़्त ऐसे भी कई बार गुज़ारे हम ने

बचपना लिपटा है पैवंद लगे कपड़ों में
ये ही पाए हैं फ़क़त चाँद सितारे हम ने