उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ho gae hum shikar phulon ke

हो गए हम शिकार फूलों के

ہو گئے ہم شکار پھولوں کے

शायर: Naeem Zarrar Ahmad5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हो गए हम शिकार फूलों के
हैं ग़ज़ब इख़्तियार फूलों के

मेरी तन्हाइयाँ बताती हैं
फूल होते हैं यार फूलों के

एक मंज़िल है मुख़्तलिफ़ राहें
रंग हैं बे-शुमार फूलों के

आज फूलों के आलमी दिन पर
उस ने भेजे हैं ख़ार फूलों के

फूल हैं शेर बू-ए-गुल धुन है
हम हैं नग़्मा-निगार फूलों के