उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dard dil mein muqim kis ka hai

दर्द दिल में मुक़ीम किस का है

درد دل میں مقیم کس کا ہے

शायर: Ehsan Jafri5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दर्द दिल में मुक़ीम किस का है
काम ये है 'अज़ीम किस का है

दीन-ओ-मज़हब बजा सही लेकिन
रोने वाला यतीम किस का है

ख़ून दीवार की किताबों पर
हुस्न-ए-नक़्श-ए-क़दीम किस का है

फ़ैसला हो चुका मरीज़ों का
मुंतज़िर अब हकीम किस का है

बाँट दो गर हवा तो हम समझें
राम किस का रहीम किस का है