उर्दू शायरी · ग़ज़ल

Dar se pichha chhuDa liya maine

डर से पीछा छुड़ा लिया मैं ने

ڈر سے پیچھا چھڑا لیا میں نے

शायर: Madan Mohan Danish5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

डर से पीछा छुड़ा लिया मैं ने
उस को सब कुछ बता दिया मैं ने

उस का चेहरा बनाने से पहले
फूल से मशवरा किया मैं ने

आसमाँ की नज़र से बचते हुए
इक सितारा उठा लिया मैं ने

उस की आँखों में एक बात जो थी
उस को होंटों पे रख दिया मैं ने

जब से लहजा बदल गया उस का
अपना रस्ता बदल लिया मैं ने