उर्दू शायरी · ग़ज़ल

chalte rahne ke liye dil mein guman koi to ho

चलते रहने के लिए दिल में गुमाँ कोई तो हो

چلتے رہنے کے لیے دل میں گماں کوئی تو ہو

शायर: Madan Mohan Danish5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

चलते रहने के लिए दिल में गुमाँ कोई तो हो
बे-नतीजा ही सही पर इम्तिहाँ कोई तो हो

आसमानों के सितम सहती हैं इस के बावजूद
सब ज़मीनें चाहती हैं आसमाँ कोई तो हो

मेहरबानों ही से बच कर आए थे तुम दश्त में
अब यहाँ भी लग रहा है मेहरबाँ कोई तो हो

क़हक़हों को याद रखती ही नहीं दुनिया कभी
इस लिए दुख की भी प्यारे दास्ताँ कोई तो हो

कर रहा हूँ मैं दरख़्तों से मुसलसल गुफ़्तुगू
इस घने जंगल में 'दानिश' हम-ज़बाँ कोई तो हो