उर्दू शायरी · ग़ज़ल

buDhe kamzor waldain ke sath

बूढ़े कमज़ोर वालदैन के साथ

بوڑھے کمزور والدین کے ساتھ

शायर: Badr Muneer4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बूढ़े कमज़ोर वालदैन के साथ
जी रहा हूँ मैं कितने चैन के साथ

सर कटाने की रस्म सदियों से
जुड़ गई है मिरे हुसैन के साथ

प्यार देगा भला वो क्या हम को
जो सितम कर रहा है देन के साथ

अब चका-चौंद में नहीं मिलती
रौशनी थी जो लालटैन के साथ