उर्दू शायरी · ग़ज़ल

bu-e-gul bagh mein barham nazar aati hai mujhe

बू-ए-गुल बाग़ में बरहम नज़र आती है मुझे

بوئے گل باغ میں برہم نظر آتی ہے مجھے

शायर: Vahshi Kanpuri8 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बू-ए-गुल बाग़ में बरहम नज़र आती है मुझे
फ़स्ल-ए-गुल सूरत-ए-शबनम नज़र आती है मुझे

शम-ए-उम्मीद की लौ बाद-ए-हवादिस में भी
अपने मरकज़ पे ही हर दम नज़र आती है मुझे

गर्म-रफ़्तार हैं ख़ुर्शीद-ओ-मह-ओ-अर्ज़-ओ-समा
ज़िंदगी जुम्बिश-ए-पैहम नज़र आती है मुझे

ग़म-ओ-अंदोह ओ मसाइब के सियह अब्र में भी
इक तजल्ली है जो पैहम नज़र आती है मुझे

जाने क्या आज गुलिस्ताँ में पयाम आया है
आँख हर फूल की पुर-नम नज़र आती है मुझे

शाम-ए-ग़म है ये कि है मतला-ए-शाम-ए-उमीद
रौशनी तारों की मद्धम नज़र आती है मुझे

नाला-ए-नीम-शबी आह-ओ-फ़ुग़ान-ए-सहरी
हर सदा इश्क़ की मुबहम नज़र आती है मुझे

हर दर-ए-मय-कदा-ए-इश्क़ के आगे 'वहशी'
ज़ोहद-ओ-तक़्वा की जबीं ख़म नज़र आती है मुझे