उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aankh mein teri shakl hai dil mein tera jamal hai

आँख में तेरी शक्ल है दिल में तिरा जमाल है

آنکھ میں تیری شکل ہے دل میں ترا جمال ہے

शायर: Vahshi Kanpuri5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आँख में तेरी शक्ल है दिल में तिरा जमाल है
किस को ये फ़ुर्सत-ए-ख़याल हिज्र है या विसाल है

उस की शिकस्तगी न देख उस के फ़रोग़ पर न जा
इश्क़ तो हुस्न ही का एक परतव-ए-ला-यज़ाल है

तेरी नज़र की बिजलियाँ कौंद गईं कहाँ कहाँ
फ़र्श से अर्श तक तमाम रौशनी-ए-जमाल है

पहले था इज़्तिराब-ए-दिल रूह-ए-रवान-ए-आशिक़ी
राह-ए-फ़ना में अब यही माने-ए-इत्तिसाल है

अब न वो फ़िक्र-ए-नामा-बर और न वो इज़्तिराब-ए-दिल
अपना जवाब आप ही अब मिरा हर सवाल है