नात लिरिक्स

Ye Hindustan Ye Hindustan Ye Hindustan Hamara Hai | Bata Kya Poochhta Hai Mulk Mein Kis Ka Guzara Hai

ये हिन्दुस्ताँ ये हिन्दुस्ताँ ये हिन्दुस्ताँ हमारा है | बता क्या पूछता है मुल्क में किस का गुज़ारा है

उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

बता क्या पूछता है मुल्क में किस का गुज़ारा हैमेरी नज़रों में देखो मुल्क का दिलकश नज़ारा हैमेरे हाथों की रेखाओं में नक़्श-ए-हिन्द सारा हैलहू के आख़री क़तरे ने हिन्दुस्ताँ पुकारा हैमेरा दिल है, मेरी जाँ है, मेरी आँखों का तारा है

ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा है

हमारे मुल्क में हिन्दू मुसलमाँ साथ रहते हैंयहाँ 'ईसाई के काँधों पे सिख के हाथ रहते हैंहमारी सरहदों पे नौजवाँ दिन-रात रहते हैंवहाँ उस की हिफ़ाज़त के लिए तय्यार रहते हैंमिटा देते हैं ख़ुद को, हिन्द हम को जाँ से प्यारा है

ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा है

तिरंगे की बुलंदी को झुका सकता नहीं कोईअमानिल्लाह हमें दुश्मन मिटा सकता नहीं कोईजहाँ पे पाँव रख दे हम, हटा सकता नहीं कोईहमारे आगे सर अपना उठा सकता नहीं कोईहज़ारों दुश्मनों का दुश्मनी ने सर उतारा है

ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा है

मेरा वा'दा है कि इस मुल्क से उल्फ़त रखूँगा मैंख़ुदी में ज़िंदा अपने वीर की 'इज़्ज़त रखूँगा मैंमिटा दूँ टोलिया दुश्मन की वो ताक़त रखूँगा मैंमैं छोटा हूँ, जवानों से बड़ी हिम्मत रखूँगा मैंलहू का आख़री क़तरा वतन का हो गवारा है

ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा हैये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ, ये हिन्दुस्ताँ हमारा है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।