नात लिरिक्स

Ya Nabi Ya Nabi (Sab Se Aula Wa A'ala Hamara Nabi

या नबी, या नबी (सब से औला व आ’ला हमारा नबी)

शायर: अहमद रज़ा खानउपलब्ध: हिंदी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबीया नबी, या नबी, या नबी, या नबी

सब से औला व आ’ला हमारा नबीसब से बाला व वाला हमारा नबी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबी

अपने मौला का प्यारा हमारा नबीदोनों अ़ालम का दूल्हा हमारा नबी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबी

क्या ख़बर कितने तारे खिले छुप गएपर न डूबे न डूबा हमारा नबी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबी

ला मकां तक उजाला है जिस का वोह हैहर मकां का उजाला हमारा नबी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबी

जिस ने टुकड़े किये हैं क़मर के वोह हैनूरे वह़्दत का टुकड़ा हमारा नबी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबी

ग़मज़दों को रज़ा मुज़्दा दीजे कि हैबे कसों का सहारा हमारा नबी

या नबी, या नबी, या नबी, या नबी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।