नात लिरिक्स

Ya Nabi Dekha Ye Rutba Aap Ki Nalain Ka | Ya Nabi Dekha Hai Rutba Aap Ki Nalain Ka

या नबी देखा ये रुत्बा आप की नालैन का

नात ख़्वान: बिलाल क़ादरी मूसानीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या नबी ! देखा ये रुत्बा आप की ना'लैन का'अर्श ने चूमा है तलवा आप की ना'लैन का

आप की ख़िदमत का मुझ को, काश ! मिल जाता शरफ़बाँधता हाथों से तस्मा आप की ना'लैन का

आप के क़दमों की नर्मी क़ल्ब पर महसूस कीजब भी मैं ने नक़्श देखा आप की ना'लैन का

हश्र में जब लोग चूमें आप का दस्त-ए-करमसब से छुप कर लूँ मैं बोसा आप की ना'लैन का

रोज़-ए-महशर सर पे सूरज जब सवा नेज़े पे होएक नेज़े पर हो साया आप की ना'लैन का

जिस से आगे जाएँ तो जल जाएँ पर जिब्रील केउस से आगे जाना देखा आप की ना'लैन का

ताज क्यूँ न भीक माँगे आप की ना'लैन कीताजवर खाते हैं सदक़ा आप की ना'लैन का

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।