नात लिरिक्स

Ya Nabi Ab Madine Bula Lijiye

या नबी अब मदीने बुला लीजिए

नात ख़्वान: अली रज़ा नूरीशायर: हकीम इमरान आजिज़उपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या नबी ! अब मदीने बुला लीजिएदूर रह कर नहीं अब गुज़ारामेरी बे-नूर आँखों को, या सय्यिदी !सब्ज़ गुंबद का बख़्शें नज़ारा

या नबी ! अब मदीने बुला लीजिएदूर रह कर नहीं अब गुज़ाराया नबी ! अब मदीने बुला लीजिए

गर्दिश-ए-ज़िंदगी ने सताया मुझेमेरे हालात ने है रुलाया मुझेमुझ बेचारे का लिल्लाह करें, या नबी !सदक़े हसनैन के कोई चारा

या नबी ! अब मदीने बुला लीजिएदूर रह कर नहीं अब गुज़ाराया नबी ! अब मदीने बुला लीजिए

हालत-ए-बेबसी में कहाँ जाऊँ मैंदाग़ सीने के किस को ये दिखलाऊँ मैंनोच लेंगे ग़मों के थपेड़े मुझेआप का जो मिला न सहारा

या नबी ! अब मदीने बुला लीजिएदूर रह कर नहीं अब गुज़ाराया नबी ! अब मदीने बुला लीजिए

वासिता सय्यिदा का 'अता कीजिएटूटने से ख़ुदा-रा बचा लीजिएहो के 'इमरान 'आजिज़ गदा आप काकैसे फिरता रहे मारा मारा

या नबी ! अब मदीने बुला लीजिएदूर रह कर नहीं अब गुज़ारामेरी बे-नूर आँखों को, या सय्यिदी !सब्ज़ गुंबद का बख़्शें नज़ारा

या नबी ! अब मदीने बुला लीजिएदूर रह कर नहीं अब गुज़ाराया नबी ! अब मदीने बुला लीजिए

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।