नात लिरिक्स

Ya Mere Allah | Meri Soi Hui Qismat Ilahi Tu Jaga Dena

या मेरे अल्लाह | मेरी सोई हुई क़िस्मत इलाही तू जगा देना

नात ख़्वान: हाफ़िज़ मुहम्मद मज़हर जलालीशायर: सागर शाहीन हज़ारवीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

मेरी सोई हुई क़िस्मत, इलाही ! तू जगा देनानिगाहों को मेरी प्यारा मदीना तू दिखा देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

सुना है कि मदीने में तेरी रहमत बरसती हैइलाही ! तू मुझे राही मदीने का बना देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

नबी से प्यार दिल में हो, कोई ख़ामी न इस में होमेरे दिल में तू जाम-ए-'इश्क़ का दरिया बहा देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

रफ़ाक़त में हैं आक़ा के वो सिद्दीक़-ओ-'उमर देखोयही हसरत है मेरी, दीद उन की भी करा देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

मदीने में मेरा, ऐ काश ! होता छोटा सा मस्कनमैं करता दीद हर लम्हा तू घर ऐसा बना देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

नबी का रौज़ा-ए-अक़दस कभी, ऐ काश ! मैं देखूँमेरी आँखों में हर नक़्शा वहाँ का ही बसा देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

लबों पर ही सजे हर पल दुरूद-ए-पाक के नग़्मेंमेरे दिल के चमन में फूल उल्फ़त के सजा देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

मेरी जन्नत मदीने में जहाँ आक़ा का रौज़ा हैजो, सागर ! दिल के अंधे हैं उन्हें रस्ता दिखा देना

या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह ! या मेरे अल्लाह !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।